खेल

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 17 सितंबर से जापान में होगी

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 17 सितंबर से जापान में होगी। क्रिकेट इस बार एशियन गेम्स में चौथी बार शामिल है। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता पुरुषों से पहले शुरू होगी और इसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत पिछली बार यानी 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुका है।

महिला टूर्नामेंट में भारत के अलावा बांग्लादेश, चीन, जापान, मलेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं। इनमें से मलेशिया, थाईलैंड और चीन ने क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में टॉप-3 में रहकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई है। वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को फुल मेंबर होने के कारण सीधे प्रवेश मिला, जबकि जापान को मेजबान होने के चलते ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *