भारतीय विमेंस टीम ने एशिया कप खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया
भारतीय विमेंस टीम ने एशिया कप खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है। पिछले साल सितंबर में हुए पुरुष एशिया कप में भी भारत ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
रविवार को भारत ने दुबई में हुए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया कप जीता। इसके बाद हुई प्रजेंटेशन सेरेमनी में श्रीलंकाई टीम की कप्तान ने नकवी से उपविजेता ट्रॉफी और चेक लिया।
