साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में नामीबिया को 157 रन से हरा दिया
साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में नामीबिया को 157 रन से हरा दिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 335 रन बनाए। जवाब में नामीबिया 41.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
