खेल

हार्दिक पंड्या करीब पांच महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं

हार्दिक पंड्या करीब पांच महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। BCCI ने ऑस्ट्रेलिया-A के भारत दौरे के लिए इंडिया-A की टीम घोषित कर दी है। पंड्या को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। उन्होंने IPL 2026 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ इंडिया-A की सीरीज में दो मल्टी-डे और तीन वनडे मैच होंगे। सभी मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे। मल्टी-डे मैच 22 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि पूरी सीरीज 11 अक्टूबर तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *