गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया
गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। पहले खबर आई थी कि हादसा क्रेन के गिरने से हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ‘बॉस्की द एंपायर’ कमर्शियल मॉल नाम के इस प्रोजेक्ट में दो बिल्डिंग को जोड़ने के लिए स्लैब बनाया जा रहा था। इसके गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए।
