लागत में बढ़ोतरी और सुस्त बिक्री की दोहरी मार झेल रही इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज सैमसंग इंडिया ने भारत में नौकरियों में कटौती की प्रोसेस शुरू कर दी
लागत में बढ़ोतरी और सुस्त बिक्री की दोहरी मार झेल रही इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज सैमसंग इंडिया ने भारत में नौकरियों में कटौती की प्रोसेस शुरू कर दी है। कंपनी अपने टेलीविजन और होम अप्लायंसेज बिजनेस से अधिकारियों और कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।
सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक अलग-अलग स्तरों के करीब 80 से 100 अधिकारियों को कंपनी छोड़ने के लिए कहा जा चुका है। प्रभावित कर्मचारियों में सैमसंग इंडिया हेडक्वार्टर में तैनात डायरेक्टर लेवल के अधिकारियों और टीम लीडर्स के अलावा ब्रांच और एरिया मैनेजर्स भी शामिल हैं।
