रेस्टोरेंट इंडस्ट्री करवट ले रही
रेस्टोरेंट इंडस्ट्री करवट ले रही है। जो शेफ पहले महंगे वैगू स्टेक और दुर्लभ मसालों से सजी थ्री-मिशेलिन-स्टार व्यंजन तैयार करते थे, वही अब सस्ती डिश परोसकर मोहल्ले का पसंदीदा अड्डा बनना चाह रहे हैं।
अमेरिका में महंगाई से जूझते ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़े नामी शेफ भी स्टेक फ्राइट्स, चिकन पार्म और सादी पिज्जा-पास्ता की ओर लौट रहे हैं। ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में न्यूयॉर्क के मशहूर रेस्टोरेंट एलेवन मैडिसन पार्क के शेफ डैनियल के हवाले से लिखा, ‘हम थ्री-स्टार फ्लैगशिप से ब्रेक लेकर वेस्ट विलेज में एक कैजुअल डाइनिंग स्पेस खोल रहे हैं।’ साउथ कैरोलिना के शेफ जो कैश, जिन्होंने 2022 में महंगे रेस्टोरेंट ‘स्काउंड्रल’ की शुरुआत की थी, दादी के नाम पर किफायती 77-सीटर इटैलियन-अमेरिकी जॉइंट ‘डूट्सीज’ खोल रहे हैं।
