कुवैत में घरेलू काम करने गई तमिलनाडु की एक महिला ने वीडियो जारी कर खुद के साथ प्रताड़ना किए जाने की शिकायत की
कुवैत में घरेलू काम करने गई तमिलनाडु की एक महिला ने वीडियो जारी कर खुद के साथ प्रताड़ना किए जाने की शिकायत की है।
महिला का कहना है कि उसे करीब 50 दिन से ठीक से खाना नहीं मिला और दो महीने की सैलरी भी नहीं दी गई। उसने भारत सरकार और प्रशासन से उसे सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में महिला एक कमरे से हाथ जोड़कर मदद मांगती नजर आ रही है। वह तमिल भाषा में भारत वापस लाए जाने की अ
