छत्तीसगढ़फीचर्ड

जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत


रायपुर,  सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत किए गए है।

स्वीकृत कार्यों में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत खरला एनीकट योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख हजार 73 रूपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के होने पर क्षेत्र में 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। झिरियानाला स्टापडेम योजना के कार्य के लिए 3 करोड 87 लाख 17 हजार रूपए, योजना के कार्य पूर्ण होने पर 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। खटम्बर व्यपवर्तन योजना के नहर उन्नयन एवं सीसी चौनल निर्माण कार्य के लिए 4 करोड 93 लाख 08 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य होने पर 296 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कोडांगी व्यपवर्तन योजना के नहरों का जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड 38 लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 92 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कौड़िया एनीकट योजना कार्य के लिए 4 करोड 50 लाख 99 हजाररूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। गुडरू व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड 99 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 179 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

कोरिया जिले के सलबा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 2 करोड 19 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 59 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चम्पाझर जलाशय में नहर उन्नयन कार्य के लिए 1 करोड़ 95 लाख 99 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना से 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मुरमा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड़ 42 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है।

सूरजपुर जिले के कल्याणपुर जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए स्वीकृति दी गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 86 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बद्रिकाश्रम जलाशय योजना नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 43 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 29 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। पसला जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 06 लाख 22 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 76 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जामडीह जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

सूरजपुर जिले के ही गंगोटी जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 72 लाख 18 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 96 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। डांडकरवां एनीकट योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 09 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मायापुर-2 जलाशय योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 70 लाख 88 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चरगढ़ नाला स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 67 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कामेश्वरनगर जलाशय 02 योजना का जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 91 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 215 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बाहरचुरा बांध का जीर्णोंद्वार एवं नहर मरम्मत कार्य के लिए 3 करोड़ 96 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *