Google Analytics Meta Pixel
विदेश

नेपाल में आई बाढ़ ने करीब 788 लोगों की जान ले ली, जबकि 2,500 लोग अब भी लापता

नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ ने करीब 788 लोगों की जान ले ली, जबकि 2,500 लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई और कई परिवार बिछड़ गए।

इस दर्दनाक मंजर के बीच कुछ लोगों के बचने की कहानियां भी सामने आई हैं। किसी की जान चाय के लिए रुके रहने से बची, तो किसी ने सैकड़ों बच्चों को सुरक्षित निकाला। पढ़िए, नेपाल बाढ़ में मौत को मात देने वाली ऐसी ही 3 कहानियां…

आंखों के सामने पूरा स्कूल बह गया, लेकिन बच्चे बचा लिए गए

त्रिभुवन सेकेंडरी को-एजुकेशनल स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी एक कक्षा में पढ़ा रहे थे। तभी उनका साथी दौड़ता हुआ आया। उसने बताया कि नदी के ऊपरी क्षेत्र में रहने वाले किसी व्यक्ति ने फोन करके बाढ़ आने की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *