भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS जर्मन कंपनी पोर्श की IT और कंसल्टिंग यूनिट ‘MHP’ को खरीदेगी
भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS जर्मन कंपनी पोर्श की IT और कंसल्टिंग यूनिट ‘MHP’ को खरीदेगी। ये डील 320 मिलियन यूरो यानी 3.5 हजार करोड़ रुपए में हुई है।
इस अधिग्रहण के साथ ही दोनों कंपनियों के बीच 1.25 अरब यूरो यानी करीब 14 हजार करोड़ की 5 साल की बड़ी पार्टनरशिप भी हुई है। इसके तहत TCS अगले 5 सालों में पोर्श को AI, सॉफ्टवेयर-संचालित कारों और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं देगी।
