Google Analytics Meta Pixel
देश

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हालिया जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की तारीफ की

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हालिया जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि विरोध के दबाव में भारत का राजनीतिक सिस्टम हिला जरूर, लेकिन टूटा नहीं।

थरूर के मुताबिक, यही भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने NDTV के एक कार्यक्रम में दक्षिण एशिया के छह देशों में हुए युवा आंदोलनों की तुलना करते हुए यह बात कही। इनमें म्यांमार, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन देशों की सरकारों ने विरोध प्रदर्शनों का अलग-अलग तरीके से सामना किया। वहीं, भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने समय के हिसाब से खुद को ढाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *