दिल्ली हाई कोर्ट ने आशीर्वाद आटे का लाइसेंस रद्द करने के FSSAI के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी
दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 25 अगस्त को आशीर्वाद आटे का लाइसेंस रद्द करने के FSSAI के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह मामला ITC के ‘आशीर्वाद एमपी चक्की आटा’ की पैकिंग से जुड़ा है।
ITC अपने पैकेट और प्रमोशन में 100% आटा जैसे लेबल का इस्तेमाल कर रहा था। FSSAI का मानना है कि ऐसे लेबल का इस्तेमाल उसकी मई 2025 की एडवाइजरी के नियमों के खिलाफ है।
