नाइटक्लब का सुनहरा दौर ढलने के साथ ही दुनियाभर में एक बिल्कुल अलग तरह का बिजनेस जड़ें जमा रहा
नाइटक्लब का सुनहरा दौर ढलने के साथ ही दुनियाभर में एक बिल्कुल अलग तरह का बिजनेस जड़ें जमा रहा है। हाई-फाई स्पीकर पर बजते विनाइल रिकॉर्ड अब डीजे की तेज धुनों की जगह ले रहे हैं। साथ ही डांस फ्लोर की जगह खामोशी से संगीत सुनते लोगों का नया ट्रेंड देखा जा रहा है।
लंदन के क्लर्कनवेल इलाके में 2024 में खुले बार ‘स्पेस टॉक’ ने इसकी बानगी पेश की है। लकड़ी के स्पेसशिप जैसे दिखने वाले इस बार को खोलने से पहले मालिक ने आर्किटेक्ट, डिजाइनर और साउंड इंजीनियर तक की टीम खड़ी की, ताकि माहौल एकदम जीवंत बने।
