Google Analytics Meta Pixel
देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव का विरोध किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने संसद की संयुक्त समिति के सामने इसे असंवैधानिक पहल बताया।

पूर्व गृह और वित्त मंत्री ने कहा, ‘एक देश, एक चुनाव के तहत पूरे देश में चुनाव कराने का प्रस्ताव बिना सोचे-समझे किया गया काम है। मेरा जमीर इन विधेयकों का समर्थन करने की इजाजत नहीं देता।’

PTI सूत्रों के मुताबिक, चिदंबरम ने यह राय संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 और केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पर समिति के सामने रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *