Google Analytics Meta Pixel
देश

डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली के के कोषाध्यक्ष राहुल किराड़ के घर के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई

डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली के के कोषाध्यक्ष राहुल किराड़ के घर के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। राहुल किराड़ ने कहा- मेरे घर के बाहर करीब 150 से 200 लोग जुटे थे। इनमें RSS, दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के सदस्य और सवर्ण समुदाय के लोग शामिल थे।

मेरे फोन में इसका वीडियो सबूत है। उन्होंने मुझे जातिसूचक गालियां दीं और घर के अंदर मौजूद मेरी मां, चाची और बहन समेत परिवार के सदस्यों को धमकाया। वे मुझे पीटने और जान से मारने की बात कह रहे थे। दरअसल राहुल पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *