यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार को हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हादसा हो गया
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार को हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हादसा हो गया। भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक लड़की बेहोश हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के समय यश मंच पर मौजूद थे।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में पुलिस ने आयोजकों पर FIR दर्ज की है। घटना के दौरान कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ गए थे। इसी दौरान भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया और अफरा-तफरी मच गई।
