हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हॉट सीट पर बैठीं
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हॉट सीट पर बैठीं। उनके साथ बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, पैरा पावर लिफ्टर झंडू कुमार और जूडो प्लेयर अस्मिता डे ने भी शो में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख रुपए जीते।
होस्ट अभिताभ बच्चन ने चारों खिलाड़ियों की कहानी सुनी। थॉटपुट थ्रोअर शर्मिला की कहानी सुनकर बिग-बी भावुक हो गए। उन्होंने शर्मिला की बड़ी बेटी से भी बात की।
शो में उन्होंने बिना लाइफ लाइन लिए एक सवाल का जवाब भी दिया। अन्य खिलाड़ियों ने 11 सवालों के जवाब दिए। 13वें सवाल पर पहुंचते ही टाइम ओवर का हूटर बज गया। इस एपिसोड की शूटिंग 11 अगस्त को मुंबई में हुई थी, जिसका प्रसारण सोमवार रात हुआ।
