Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू कर दी है। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह एक एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड (दुनिया के अंत) के संकट पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म की कहानी मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर सेट है, जिसमें तबाही के बीच इंसानी जिंदगी को बचाने की लड़ाई दिखाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ की ‘लोका’ फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *