मनोरंजन

अभिनेता सनी देओल अपनी नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे थे

अभिनेता सनी देओल अपनी नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे थे। फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में सनी ने फैंस से सीधी बातचीत की।

इस दौरान एक फैन के कहने पर उन्होंने मशहूर एनिमेटेड शो ‘ऑगी एंड द कॉकरोचेज’ का एक डायलॉग अपनी आवाज में बोलकर सुनाया। हिंदी में डब हुए इस कार्टून शो में जैक नाम के किरदार की आवाज सनी देओल की मिमिक्री स्टाइल में रखी गई है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *