स्कॉटलैंड के फोर्थहिल में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 का ट्राई-सीरीज मुकाबला खेला जा रहा है
स्कॉटलैंड के फोर्थहिल में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 का ट्राई-सीरीज मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें स्कॉटलैंड के 23 साल के ऑफ-स्पिनर लाइल रॉबर्टसन ने वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही वे डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा व वेस्टइंडीज के फिदेल एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की।
वहीं, स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस मैच में स्कॉटलैंड ने कनाडा को 170 रन से हराया।
