टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बंगाल के नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें देर रात कृष्णानगर के सर्किट हाउस का रुम खाली करने को कहा
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बंगाल के नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें देर रात कृष्णानगर के सर्किट हाउस का रुम खाली करने को कहा। उन्होंने कहा कि रुम खाली करने से मना करने के बाद सर्किट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
भीड़ जय श्रीराम के नारे लगा रही थी और डराने की कोशिश कर रही थी। इस घटना को लेकर मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा। इसमें सुरक्षा और प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
