Google Analytics Meta Pixel
विदेश

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट में यह दावा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था। अमेरिकी इंटेलिजेंस ने इसे ट्रम्प की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनका ट्रेवल प्लान बदलकर दूसरे विमान से रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *