Google Analytics Meta Pixel
खेल

ब्रिटिश-भारतीय बिजनेसमैन अमित भाटिया इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल की टीम लिवरपूल में हिस्सेदारी खरीद रहे

ब्रिटिश-भारतीय बिजनेसमैन अमित भाटिया इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल की टीम लिवरपूल में हिस्सेदारी खरीद रहे हैं। उन्होंने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस के साथ मिलकर 30% हिस्सेदारी के लिए 17 हजार करोड़ रुपए की बोली लगाई है।

अभी लिवरपूल का मालिकाना हक फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (FSG) के पास है। FSG के पास लिवरपूल की 97% हिस्सेदारी है। 3% हिस्सेदारी डायनेस्टी ग्रुप के पास है। डील फाइनल होने के बाद FSG के पास 67% हिस्सेदारी बचेगी। भाटिया और बेजोस के पास 30% हिस्सा आ जाएगा। डायनेस्टी ग्रुप के पास पहले की तरहल 3% हिस्सेदारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *