सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 11 अगस्त को बढ़त रही
सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 11 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,849 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
एक किलो चांदी की कीमत 2,907 रुपए बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 10 दिन में ही सोना 9,630 और चांदी 15,985 रुपए महंगी हो चुकी है।
