दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुभाष चंद की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुभाष चंद की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया है। जस्टिस गिरीश कठपालिया ने एजेंसी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। चंद को CBI ने रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
