तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की दोस्तऔर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की दोस्तऔर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। गायक चिन्मयी श्रीपदा और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने इस टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया है।
बढ़ते विवाद के बीच चेन्नई पुलिस ने मंगलवार को उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया। हालांकि, अपनी सफाई में उदयनिधि ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के अलावा किसी का नाम नहीं लिया था।
