Google Analytics Meta Pixel
विदेश

मोरक्को के राजा मोहम्मद-6 ने देश के एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखने का ऐलान किया

मोरक्को के राजा मोहम्मद-6 ने देश के एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखने का ऐलान किया है। ट्रम्प ने एक सप्ताह पहले ही इसके लिए मोरक्को का धन्यवाद दिया था।

जिस सड़क का नाम बदला जा रहा है, वह पहले तिजनीत-डाखला हाईवे के नाम से जानी जाती थी। करीब 1,055 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग वेस्टर्न सहारा से होकर गुजरता है। यह वही इलाका है, जिस पर मोरक्को अपना दावा करता है, लेकिन इसके एक हिस्से पर पोलिसारियो फ्रंट नाम के संगठन का कंट्रोल है। यह संगठन वहां के मूल सहरावी लोगों के लिए स्वतंत्र देश की मांग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *