इंग्लिश फुटबॉल के इतिहास में इस हफ्ते एक नया अध्याय जुड़ गया
इंग्लिश फुटबॉल के इतिहास में इस हफ्ते एक नया अध्याय जुड़ गया। 15 साल के जोसेफ जूनियर एंड्रयू गेब्रियल (जेजे गेब्रियल) मशहूर क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (13 बार का प्रीमियर लीग चैम्पियन) की सीनियर टीम से खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ प्री-सीजन मैच में उन्होंने यह कारनामा किया।
