स्पेन में जबरन घुसने की कोशिश के दौरान 67 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई
स्पेन में जबरन घुसने की कोशिश के दौरान 67 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, घटना तब हुई, जब गुरुवार सुबह एकसाथ हजारों लोग स्पेनिश शहर स्यूटा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
सीमा पर पुलिस की घेराबंदी और सुरक्षा बाड़ के बीच संकरे रास्तों के कारण लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। भीड़ में दबने, दम घुटने और समुद्र में डूबने के कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान स्पेन और मोरक्को के 100 से ज्यादा सैनिक भी घायल हो गए।
