तमिलनाडु की राजनीति में एक्टर धनुष की एंट्री की अटकलें तेज हो रही
तमिलनाडु की राजनीति में एक्टर धनुष की एंट्री की अटकलें तेज हो रही हैं। सीएम विजय के ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल का दावा है कि 2031 के चुनाव में विजय और धनुष की सीधी टक्कर संभव है।
धनुष ने अभी राजनीति पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन, हाल में एक फिल्मी कार्यक्रम में हजारों प्रशंसकों से कहा- यह एकजुटता सिर्फ फिल्मी आयोजनों तक न रहे। अपने क्षेत्रों में जनसेवा करें।
धनुष ने अपने 43वें जन्मदिन पर गरीबों को मुफ्त ऑटो रिक्शा दिए। करीब 30 लोगों को रोजगार के लिए आर्थिक मदद की।
