बांग्लादेश ने लिटन दास को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया
बांग्लादेश ने लिटन दास को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है। बांग्लादेश क्रिकेट ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका ऐलान किया।
बोर्ड ने लिटन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें कप्तान बनने पर बधाई दी। बोर्ड का यह फैसला 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा है।
