भारत ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन को आधिकारिक यात्रा का न्योता भेजा
भारत ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन को आधिकारिक यात्रा का न्योता भेजा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि की है। जायसवाल ने कहा कि यह निमंत्रण दोनों पड़ोसी देशों के बीच लगातार जारी राजनयिक संपर्क का हिस्सा है।
