बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की बांकीपुर, मंजलपुर और दतिया विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी
बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की बांकीपुर, मंजलपुर और दतिया विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर सबसे ज्यादा 32.53% मतदान, गुजरात की मंजलपुर सीट पर 14.27% और बिहार की बांकीपुर सीट पर 11.5% वोटिंग दर्ज की गई। तीनों सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी।
