Google Analytics Meta Pixel
देश

संसद में आज पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा होगी

संसद में आज पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा होगी। विपक्ष ने हंगामे के बीच सोमवार को चर्चा पर सहमति दी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। चर्चा दोपहर 12 बजे शुरू हो सकती है।

सोमवार को पेपर लीक की रोकथाम से जुड़ा बिल पेश किया गया। इस बिल का नाम ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ है।

इस बिल के जरिए 2024 में बने कानून में बदलाव किए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान होगा। राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बना सकेंगे। इन अदालतों में रोजाना सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *