लुधियाना के रखबाग में रविवार को निहंगों ने मां-बेटी को डांस करते हुए पकड़ा
लुधियाना के रखबाग में रविवार को निहंगों ने मां-बेटी को डांस करते हुए पकड़ा। इसके बाद इन दोनों को फटकार लगाई। निहंगों का कहना था कि पार्क बैठने और घूमने के लिए होते हैं, ऐसे नाच-गाने के लिए नहीं।
निहंगों ने लड़की की स्लीवलेस ड्रेस पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस तरह की अश्लीलता नहीं फैलने देंगे। गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही। हालांकि, लड़की के हाथ जोड़कर माफी मांगने पर निहंगों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
