अफगानिस्तान ने आयरलैंड दौरे के लिए होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया
अफगानिस्तान ने आयरलैंड दौरे के लिए होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 41 साल के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की वापसी हुई है, जबकि यामीन अहमदजई और सलीम सफी को भी टीम में शामिल किया गया है।
