फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्ट्रेस आयशा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया
फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्ट्रेस आयशा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आयशा का दावा है कि वे सड़क पर शांति से खड़ी थीं और उन्होंने कोई प्रदर्शन नहीं किया था। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर कर आयशा ने बताया कि वे पुलिस वैन में हैं और उनके हाथ कांप रहे हैं।
आयशा के मुताबिक, पुलिस ने पहले उनके भाई और दोस्तों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद वे सड़क पर खड़ी थीं। मुंबई पुलिस की ओर से इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
