Google Analytics Meta Pixel
खेल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने अप्रैल में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने अप्रैल में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। उन पर 6 महीने का ड्राइविंग बैन, 2200 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुर्माना और अधिकतम 9 महीने की जेल हो सकती है।

अप्रैल में ईस्टर संडे के दिन सिडनी में पुलिस चेकिंग के दौरान वॉर्नर शराब के नशे में पाए गए थे। वॉर्नर के दोषी पाए जाने के बाद बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम की उनकी कप्तानी भी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *