Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे; प्रबंधन और पैरेंट्स की सहमति पर फैसला होगा

कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ में फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे। इसको लेकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंगलवार को कहा कि स्कूल खोलने का फैसला प्रबंधन और पैरेंट्स की सहमति के बाद ही होगा। अभी 15 अक्टूबर से स्कूल खोले जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 के मद्देनजर स्कूल और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने का अधिकार राज्यों पर छोड़ दिया है। केंद्र की गाइडलाइन के बाद राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खोले जाएंगे। हालांकि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने यह भी कहा है कि स्कूल खोले भी जाते हैं तो भी ऑनलाइन क्लासेज बंद नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *