पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया में देर रात एक स्पंज आयरन फैक्ट्री की भट्टी (फर्नेस) में ब्लास्ट हो गया
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया में शुक्रवार देर रात एक स्पंज आयरन फैक्ट्री की भट्टी (फर्नेस) में ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
