लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट में भारत जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर
लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट में भारत जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर है। तीसरे दिन भारतीय टीम ने दूसरी पारी 341/7 पर घोषित कर इंग्लैंड को 457 रन का टारगेट दिया। जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन बनाए। उसे जीत के लिए अभी 327 रन और चाहिए।
भारत की दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने 158 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। वह लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं। स्मृति मंधाना ने 70 और ऋचा घोष ने नाबाद 50 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट लिए।
