शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। आर्यन को देखते ही फैंस की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान एक फैन गिर पड़ा, जिसके बाद आर्यन आगे बढ़े और तुरंत उसे संभाला।
इसका वीडियो सामने आने के बाद फैंस आर्यन की सादगी और मदद करने वाले स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘आर्यन ने गिरे हुए शख्स को तुरंत उठाकर सबका दिल जीत लिया।’
