प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा पूरा हो गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा पूरा हो गया है। अब वो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं। यहां दोनों देशों में डिफेंस समझौता हो सकता है।
इससे पहले मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया।
पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए। उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। दोनों देशों के बीच 5 हजार करोड़ की डिफेंस डील भी हुई।
