पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जियारत जिले में सोमवार देर रात आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर बड़ा हमला कर दिया
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जियारत जिले में सोमवार देर रात आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में दो स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) समेत कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, हमलावर आठ पुलिसकर्मियों को अगवा कर ले गए थे, जिन्हें बाद में सुरक्षा बलों ने सुरक्षित छुड़ा लिया।
