इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत के टीम मैनेजमेंट ने खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत के टीम मैनेजमेंट ने खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया। उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया।
सैमसन को बाहर किए जाने के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर काफी देर तक सैमसन से बातचीत करते नजर आए। दोनों के बीच हुई चर्चा को खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है।
इधर, सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच के बाद इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने फैंस शुक्रिया किया। वे इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 10 गेंद पर 2 छक्कों के सहारे 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट 140.00 का रहा।
