दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद तवे से वार कर पत्नी की हत्या कर दी
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद तवे से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी रविवार सुबह थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दिनेश पटेल के रूप में हुई है। उसकी पत्नी सरिता पटेल का शव घर में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक साइंस लैब और क्राइम टीम मौके पर पहुंची।
शुरुआती जांच में दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो-तीन सालों से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सिजोफ्रेनिया का इलाज करा रहा है। पुलिस उसके मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
जांच में यह भी सामने आया कि दिनेश पिछले दो महीने से बेरोजगार था। वह आईटी कंपनी में काम करता था, लेकिन नौकरी जाने के बाद आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में था। इसी वजह से घर में अक्सर पत्नी से विवाद होता था।
