अफगानिस्तान की शपगीजा क्रिकेट लीग में एक फैन मैदान में घुसकर रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से टोपी लेकर भाग गया
अफगानिस्तान की शपगीजा क्रिकेट लीग में एक फैन मैदान में घुसकर रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से टोपी लेकर भाग गया। उस समय गुरबाज फील्डिंग कर रहे थे। मामला शुक्रवार रात बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के मैच का है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ। 38 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स सीधे गुरबाज के पास पहुंचा। गुरबाज ने उससे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन फैन उनके सिर से कैप उतारकर भाग गया। उसने बाउंड्री पर सैल्यूट कर इसका जश्न भी मनाया। एक सुरक्षाकर्मी उसके पीछे दौड़ता दिखा।
