अब आप आधार सेवा केंद्र जाए बिना मोबाइल से ही अपने आधार में ईमेल ID फ्री में लिंक और अपडेट कर सकते
अब आप आधार सेवा केंद्र जाए बिना मोबाइल से ही अपने आधार में ईमेल ID फ्री में लिंक और अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नए आधार एप में 1 जुलाई से 6 महीने के लिए नई सर्विस शुरू कर दी है।
UIDAI के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 31 दिसंबर तक यूजर नए आधार एप के जरिए ईमेल ID अपडेट कर सकेंगे। खास बात ये है कि, डिजिटल सर्विस के शुरू होने के सिर्फ दो दिन में ही देशभर में 2.5 लाख से ज्यादा लोग एप से अपना ईमेल ID अपडेट कर चुके हैं।
