नेटफ्लिक्स का शो लॉक-अप लगातार सुर्खियों में
नेटफ्लिक्स का शो लॉक-अप लगातार सुर्खियों में है। शो में लगातार कंटेस्टेंट्स से जुड़ी कंट्रोवर्सी को हाईलाइट किया जा रहा है। कभी शो में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने अचानक तलाक की अनाउंसमेंट की, तो कभी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा घरेलू विवाद पर बात करती दिखीं। अब शो में राम कपूर के पार्टनर को चीट करने के बयान पर विवाद हो गया है, जिस पर को-कंटेस्टेंट्स भी भड़क गए हैं।
